बवानी खेड़ा : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बवानी खेड़ा में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों का एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष भाकर ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।
साइकिल रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में कार्यक्रम अधिकारी श्री नवीन कुमार, नवीन काजल, वीरेंद्र, मोहित यादव, हरदीप कृष्ण रोहिल्ला, विनोद कुमार, सत्यवान, रवींद्र सहित अन्य अध्यापक व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।




